दमोह में बाइक की टक्कर से महिला की मौत:आमखेड़ा में आईटीआई कर्मचारी की बाइक से हादसा; सिर में आई थी गंभीर चोट

दमोह जिले के आमखेड़ा गांव में मंगलवार रात एक तेज रफ्तार बाइक की टक्कर लगने से 65 वर्षीय महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद गंभीर हालत में महिला को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन सिर में गहरी चोट होने के कारण उन्हें बचाया नहीं जा सका। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पटेरा जा रहे बाइक सवार ने मारी टक्कर मृतक महिला की पहचान आमखेड़ा निवासी जीराबाई (65) के रूप में हुई है। टक्कर मारने वाली बाइक ब्रजेश यादव की बताई जा रही है, जो पटेरा के सरकारी आईटीआई (ITI) में कर्मचारी हैं। घटना उस समय हुई जब ब्रजेश दमोह से ड्यूटी के बाद वापस पटेरा लौट रहे थे। इसी दौरान आमखेड़ा के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर बुजुर्ग महिला से जा टकराई। रास्ते में ही तोड़ा दम हादसे के बाद बाइक चालक ब्रजेश ने इंसानियत दिखाते हुए परिजनों की मदद से घायल जीराबाई को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया। ड्यूटी डॉक्टर आदित्य आनंद ने बताया कि महिला के सिर में गंभीर चोट आई थीं, जिसके कारण उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर रेफर कर दिया गया। लेकिन जबलपुर पहुंचने से पहले ही रास्ते में महिला की सांसें थम गईं। बाइक चालक बोला- खुद टकराई महिला हादसे को लेकर बाइक चालक ब्रजेश यादव ने बताया कि उसने टक्कर नहीं मारी, बल्कि महिला दूसरी तरफ से अचानक आ गई और बाइक से टकरा गई। फिलहाल पुलिस ने शव को जिला अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। बुधवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि हादसा बाइक की रफ्तार तेज होने की वजह से हुआ या किसी और कारण से।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *