दमोह में बिना चालक दौड़ी घोड़ा बग्गी:CCTV पोल से टकराई, सड़क पर गिरने से घोड़ा घायल

दमोह शहर के बस स्टैंड पर शुक्रवार रात एक बिना ड्राइवर की घोड़ा बग्गी ने जमकर उत्पात मचाया। इस घटना के दौरान बग्गी ने पुलिस के सीसीटीवी कैमरे के पोल को जोरदार टक्कर मारकर तोड़ दिया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर पोस्ट हो रहा है। स्थानीय निवासी राहुल जैन ने बताया कि कीर्ति स्तंभ की तरफ से एक घोड़ा बग्गी बिना चालक के बेहद तेज रफ्तार में बस स्टैंड की ओर भाग रही थी। कुछ लोगों ने इसे रोकने के लिए पीछा भी किया, लेकिन बेकाबू बग्गी बस स्टैंड चौराहे पर लगे पुलिस के सीसीटीवी पोल से जा टकराई। हादसे में घोड़ा हुआ घायल टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बग्गी पलट गई और घोड़ा सड़क पर जा गिरा। तेज आवाज सुनकर मौके पर भीड़ जमा हो गई। लोगों ने तुरंत बग्गी को सीधा किया और घायल घोड़े को उठाकर पुलिस को खबर दी। टल गया बड़ा हादसा यह घटना शुक्रवार देर रात की है। गनीमत रही कि जिस समय यह बिना चालक की बग्गी सड़क पर दौड़ रही थी, उस वक्त कोई राहगीर या बाइक सवार इसकी चपेट में नहीं आया, वरना कोई बड़ी जनहानि हो सकती थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *