दमोह में सरकारी स्कूल के मध्यान्ह भोजन में कीड़े मिले:वीडियो सामने आने पर कलेक्टर ने स्व सहायता समूह को हटाने के निर्देश दिए

दमोह जिले के तेंदूखेड़ा ब्लॉक के सुनवाई उमरिया गांव स्थित शासकीय मिडिल स्कूल में बच्चों को परोसे गए मध्यान्ह भोजन में कीड़े मिलने का मामला सामने आया है। गुरुवार को हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया। कलेक्टर के निर्देश पर स्कूल पहुंची जांच टीम वीडियो सामने आने के बाद कलेक्टर सुधीर कोचर ने मामले का संज्ञान लिया। उनके निर्देश पर तेंदूखेड़ा जनपद सीईओ मनीष बागरी स्कूल पहुंचे और जांच की। जांच में शिकायत सही पाए जाने पर मध्यान्ह भोजन बनाने वाले संबंधित स्व सहायता समूह को तत्काल हटा दिया गया। बच्चों ने शिक्षकों को दिखाए कीड़े छात्रों ने दाल में कीड़े मिलने पर उन्हें उंगलियों से निकालकर शिक्षकों को दिखाया। आरोप है कि शुरुआत में मामले को दबाने का प्रयास किया गया, लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद मामला उच्च अधिकारियों तक पहुंच गया। पहले भी मिलती रही हैं शिकायतें स्थानीय लोगों ने बताया कि तेंदूखेड़ा ब्लॉक के शासकीय स्कूलों में मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता को लेकर पहले भी शिकायतें आती रही हैं। इससे पहले पतली दाल और कच्ची रोटियां परोसने के मामले सामने आए थे, लेकिन भोजन में कीड़े मिलने की यह पहली गंभीर घटना बताई जा रही है। समूह की लापरवाही सामने आई जनपद सीईओ मनीष बागरी ने बताया कि जांच में स्व सहायता समूह की लापरवाही सामने आई है। समूह को हटाकर दूसरे स्व सहायता समूह को मध्यान्ह भोजन वितरण की जिम्मेदारी सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। जांच में यह भी पाया गया कि बच्चों को निर्धारित मीनू के अनुसार भोजन नहीं दिया जा रहा था। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बच्चों के स्वास्थ्य से किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *