दमोह स्टेशन के पास युवक अवैध शराब बेचते पकड़ा गया:पॉलीथीन में रखे थे 32 पाव, स्थानीय लोगों ने दी पुलिस को सूचना

दमोह रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार रात एक युवक को अवैध शराब बेचते हुए पकड़ा गया। भगवती मानव कल्याण संगठन के सदस्यों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। युवक पॉलीथीन में देसी शराब के 32 पाव रखकर बेच रहा था। संगठन के सदस्यों को इसकी सूचना मिली, जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे और युवक को अवैध शराब के साथ पकड़ लिया। उन्होंने युवक के सामने ही शराब के पावों की गिनती करवाई और कोतवाली पुलिस को सूचित कर उसे सौंप दिया। इस इलाके में काफी समय से अवैध शराब बेची जा रही है। पुलिस द्वारा कार्रवाई के बावजूद अवैध शराब बेचने वाले सक्रिय रहते हैं। संगठन के सदस्यों ने बताया कि उन्होंने पहले भी इसी क्षेत्र में अवैध शराब बेचने वाले कई आरोपियों को पकड़ा है। संगठन के सदस्यों ने बताया कि वे अवैध शराब के खिलाफ लगातार अभियान चला रहे हैं और शहर में खुलेआम शराब बेचते कई लोगों को पहले भी पकड़ा है। उन्होंने पुलिस और आबकारी विभाग से मिलकर ठोस कार्रवाई करने की अपील की है। संगठन ने मुख्यमंत्री से अवैध शराब की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की भी मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *