दम घुटने से परिवार के तीन सदस्यों की मौत:तरनतारन में घर में आग जलाकर सो रहे थे, बच्चे की हालत गंभीर

पंजाब के तरनतारन जिले के अलीपुर गांव में दम घुटने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। यह घटना तब हुई, जब परिवार के लोग रात में ठंड से बचने के लिए घर के अंदर आग जलाकर सो रहे थे। हादसे में एक 10 वर्षीय बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। मरने वालों में 2 महीने का बच्चा भी जानकारी के अनुसार, ठंड से बचाव के लिए कमरे में आग जलाई गई थी। सोते समय लोग आग से निकलने वाली जहरीली गैस का अनुमान नहीं लगा सके, जिसके कारण तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान 21 वर्षीय अर्शदीप सिंह (गुरसाहिब सिंह के बेटे), उनकी 20 वर्षीय पत्नी जशनदीप कौर और उनके 2 महीने के बच्चे गुरबाज सिंह के रूप में हुई है। वहीं मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *