अजमेर के दरगाह सम्पर्क सड़क की रोड पर अव्यवस्थाओं पर क्षेत्रवासियों ने नाराजगी जताई है। यहां गंदगी से भरे नाले, बिजली की सुचारू व्यवस्था नहीं होने व स्पीड ब्रेकर बनाने को लेकर विरोध जताया। उन्होंने प्रशासन से मांग कि समस्याओं का समाधान किया जाए, वरना धरना प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी प्रसाशन की होगी। ताराशह नगर हुसैनी मोहल्ला विकास समिति अध्यक्ष मोहम्मद रियाजूद्दीन कुरैशी, बदरूद्दीन कुरैशी आदि ने कहा कि सडक पर बने नाले गदंगी से अटे पडे है, नालों का पानी सडकों पर आ रहा है। साथ ही सडकों पर बड़े-बड़े स्पीड ब्रेकर बने हुए हैं। सडक पूरी तरह से टूटी-फूटी हुई है और बड़े-बड़े स्पीड ब्रेकर हादसे को आमंत्रण दे रहे है। क्षेत्रवासियो ने बताया कि क्षेत्र की सडक के पैच वर्क का काम करवाया गया और सडक को व्यवस्थित किया गया, लेकिन बारिश से सारी सडक उखड़ गई है। सडक पर बडे-बडे गड्ढे हो गए, जिससे सडक पर पानी भर चुका है। क्षेत्रवासियो का आरोप है कि प्रशासन को कई बार ज्ञापन देकर इस समस्या से अवगत करवाया गया , परंतु आज दिन तक दरगाह संपर्क सड़क सही नहीं हो पाई। सड़क पर लाइटिंग की व्यवस्था भी सुचारू नहीं है, जिससे कोहरे में दुर्घटना होने का अंदेशा लगातार बना हुआ रहता है। क्षेत्रवासियो ने यदि समस्या का निस्तारण जल्द नही किया गया तो धरना प्रदर्शन भी किया जाएगा जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी प्रसाशन की होगी। पढें ये खबर भी…. अजमेर में 3 दिन यलो अलर्ट, छाया रहा कोहरा:आने वालों दिनों में बारिश की संभावना, शीतलहर ने बढ़ाई ठंड ठंड से जनजीवन पर बुरा असर पड़ा है। ठंडी हवाओं के चलते ठिठुरन है। सुबह 9 बजे तक कोहरा छाया। बाद में मौसम हल्का साफ नजर आया। ये खबर पढ़ने के लिए करें क्लिक


