दरबार बापू सोहणे शाह पंज पीर डेरा पीपल वाला जी में सालाना उर्स की मेहंदी रस्म श्रद्धा और धूमधाम से अदा की गई। उर्स में अमृतसर के अलावा दूर-दराज के गांवों और शहरों से संगतें पहुंचीं। दरबार में नतमस्तक होकर पीर जी का आशीर्वाद लिया। पीरों के नाम का लंगर और छबील लगातार चलती रही। अब सालाना मेला लगेगा। इसमें कई प्रसिद्ध कलाकार संगतों को अपनी प्रस्तुति से निहाल करेंगे। मेले में मुख्य मेहमान के रूप में हज़ूर दाता करतार शाह कादरी जिलानी मुस्तरापुर शरीफ वाले विशेष रूप से शिरकत करेंगे। इस मौके पर मनी कादरी, आकाश कादरी, क्रिश कादरी, कालू और सागर ने सेवा की।


