बांसवाड़ा| अखिल भारतीय रामस्नेही सम्प्रदाय के संस्थापक दरियाव जी महाराज का 266वां निर्वाण दिवस संत रामप्रकाश महाराज के सानिध्य मे मनाया गया। इस अवसर पर संत राम प्रकाश महाराज ने दरियाव जी महाराज के व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार से जानकारी दी। रामप्रकाश महाराज ने दरियाव जी महाराज को आध्यात्मिक गुरु, कवि और विचारक बताया। बाद में भजन-कीर्तन, आरती और प्रसाद वितरण हुआ। इस अवसर पर रामस्नेही भक्त प्रकाश भावसार, कृष्णमदन भावसार, ईश्वरलाल भावसार महीपाल भावसार, सचिन डिंडोर, डॉ. सिदेश शर्मा, निशा व्यास, रंजु शुक्ला, महेंद्र सिंह राठौर, आशीष जोशी आदि उपस्थित रहे।


