दर्दनाक सड़क हादसा:महाकुम्भ जा रहे लोगों की कार ट्रक से टकराई, सवार 4 लोगों समेत 6 मौतें

रामानुजगंज से प्रयागराज में महाकुम्भ स्नान के लिए जा रहे लोगों की तेज रफ्तार कार सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है। यह घटना उत्तर प्रदेश के सोनभद्र से लगे नारायणपुर हथिनाला मार्ग की है। हाथीनाला पुलिस ने तीन घायलों को चोपन अस्पताल भेज दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रविवार की शाम सात बजे चोपन की तरफ से छत्तीसगढ़ की तरफ आ रहा ट्रक अनियंत्रित हो गया और डिवाइडर को तोड़ते हुए रामानुजगंज की तरफ से जा रही कार (क्रेटा) को चपेट में ले लिया। इससे कार में सवार 3 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में करौंदा थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक रवि प्रकाश मिश्रा भी शामिल हैं। कार को कटर मशीन से काट कर दूसरे घायलों को किसी तरह बाहर निकाला गया। वहीं पास में ही चाय पीकर अपने ट्रक में जा रहे एक ट्रक ड्राइवर और एक दूसरा व्यक्ति भी अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आ गया, जिससे उनकी भी मौत हो गई। कई घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद बड़ी संख्या में पुलिस मौजूद थी और देर रात तक बचाव कार्य किया गया। हादसे के बाद सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *