दर्री जोन में 2.30 करोड़ रुपए के विकास कार्य होंगे

कोरबा | नगर निगम के दर्री जोन के 7 वार्डों में 2 करोड़ 32 लाख के विकास कार्य कराए जाएंगे। मंगलवार को उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन और महापौर संजू देवी राजपूत ने विकास कार्यों का भूमिपूजन करते हुए शिलापट्टिका का अनावरण किया। इसमें 5 गवर्नमेंट स्कूलों के नवीन भवन भी शामिल हैं। उद्योग मंत्री देवांगन ने कहा कि कोरबा विधानसभा का समग्र विकास ही उनकी प्राथमिकता है। इसके साथ ही पूरे जिले में विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरी कराई जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार में जिला खनिज न्यास का बेहतर तरीके से उपयोग हो रहा है। आंगनबाड़ी, स्कूल भवन की मंजूरी के साथ ही सड़क, पुल-पुलिया, नाली, पेयजल, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य पर भी राशि खर्च की जा रही है। महापौर संजू देवी राजपूत ने कहा कि नगर के कई स्कूल भवन जर्जर हो चुके हैं। उद्योग मंत्री देवांगन के प्रयासों से नए भवनों की मंजूरी मिली है। सभी भवनों का एक साथ निर्माण शुरू कराया जा रहा है। प्राइमरी स्कूल डाड़पारा, स्याहीमुड़ी, तुलसी नगर, अगारखार और मिडिल स्कूल बलगीखार में भवनों का निर्माण कराया जाएगा। प्राइमरी स्कूल भवनों की लागत 16.95 लाख और मिडिल स्कूल की लागत 31.30 लाख रुपए है। इसी तरह वार्ड क्रमांक 58 और 55 में पाइप लाइन का विस्तार किया जा रहा है। इससे लोगों को पानी की समस्या नहीं होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *