दर्री में मोबाइल दुकान से डेढ़ लाख की चोरी:थाने के पास हुई वारदात, पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही

कोरबा के दर्री थाना क्षेत्र में होली के मौके पर एक मोबाइल दुकान में चोरी की बड़ी वारदात हुई है। अज्ञात चोरों ने आस्था मोबाइल पैलेस से करीब डेढ़ लाख रुपये के मोबाइल फोन, नकदी और अन्य सामान चुरा लिए। यह घटना देर रात करीब 1:30 बजे हुई, जब पूरा शहर होली के उत्सव में डूबा था।
शटर उठा कर डेढ़ लाख का सामान ले गए चोर दुकान के संचालक आकाश जायसवाल ने बताया कि उन्हें रात करीब 1:30 बजे चोरी की सूचना मिली। मौके पर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि दुकान का शटर किनारे से उठाया गया था और अंदर रखा सारा सामान गायब था और चोर बड़ी संख्या में मोबाइल फोन,नकदी और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए। चोरी किए गए सामान की कुल कीमत लगभग एक से डेढ़ लाख रुपये आंकी गई है। उन्होंने बताया चोरों ने शटर उठाकर वारदात को अंजाम दिया। आरोपी की तलाश में पुलिस घटना की सूचना मिलते ही दर्री पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। चोरों के हौसले बुलंद, थाने के करीब ही की चोरी गौरतलब है कि जिस स्थान पर यह चोरी हुई है, वह दर्री थाने से बहुत कम दूरी पर स्थित है। इसके बावजूद चोरों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस इलाके में पहले भी ऐसी कई चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, जिससे व्यापारियों में असुरक्षा का माहौल बना हुआ है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *