जालंधर| दर्शन अकादमी जालंधर में सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2024-25 के उत्कृष्ट परिणाम घोषित किए गए। वाणिज्य (कॉमर्स) वर्ग में निहारिका ने 93.4% अंक अर्जित कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। शिवानी ने 93% अंकों के साथ द्वितीय स्थान तथा ताशु ने 92.8% अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। गैर-चिकित्सा (नॉन-मेडिकल) वर्ग में सुदीति ने विद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान हासिल किया। मानविकी (ह्यूमैनिटी) वर्ग में कृष शर्मा ने विद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य दिनेश सिंह विद्यार्थियों को बधाई दी।


