दर्शन करने आई दो वृद्धा बिछड़ी, पुलिस ने ढूंढ परिजन से मिलाया

देवदर्शन यात्रा पर उज्जैन आई दो वृद्धा दर्शनार्थी परिजन से बिछड़ गई। पुलिस टीम ने उनके परिजन की तलाश कर उन्हें उनसे मिलाया। बामनी लाला थाना चांद जिला छिंदवाड़ा निवासी 78 वर्षीय सावित्री बाई पति सोहनलाल आैर 64 वर्षीया सुखवारा पति मोहन डोंगरे परिजन के साथ चौपहिया वाहन से श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए उज्जैन आई थीं। दर्शन के दौरान सावित्री बाई और सुखवारा अपने परिजन से बिछड़ गईं। हरसिद्धि चौराहे पर उन्होंने पुलिस वाहन डायल-112 एफआरवी-17 में तैनात कांस्टेबल शुभम तिवारी एवं पायलट पंकज सोनी से सहायता मांगी। पुलिस स्टाफ द्वारा लगभग एक घंटे तक महाकाल मंदिर क्षेत्र एवं आसपास की पार्किंग में वाहन एवं उनके परिजन की तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद दोनों वृद्ध महिलाओं को महाकाल थाने लाया गया। थाना प्रभारी गगन बादल ने सहायक उपनिरीक्षक चंद्रभान सिंह एवं पुलिस टीम को तत्काल तलाश एवं संपर्क के लिए निर्देशित किया। पुलिस टीम द्वारा बुजुर्ग महिलाओं से उनके गांव, जिला एवं अन्य विवरण प्राप्त किए गए। संबंधित जिले के थानों से संपर्क कर ग्राम सरपंच के माध्यम से उनके परिजन के मोबाइल नंबर प्राप्त कर उनसे संपर्क किया। परिजन के आने पर डायल-112 की सहायता से दोनों बुजुर्ग महिला दर्शनार्थियों को भील समाज धर्मशाला पार्किंग में उनके परिजन के सुपुर्द किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *