दलित छात्रा को शादी के लिए परेशान करने के आरोप:रावतभाटा में युवक ने तेजाब से जान से मारने की दी धमकी, पुलिस ने केस दर्ज किया

रावतभाटा में एक दलित छात्रा ने आदिल खान नामक युवक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। छात्रा ने बताया कि आदिल उसका पीछा करता है और शादी के लिए दबाव बनाता है। आरोप है कि आदिल ने छात्रा का हाथ पकड़कर जबरन ले जाने की कोशिश की। छात्रा के विरोध करने पर उसने तेजाब से जलाने की धमकी दी। आरोपी छात्रा के घर के सामने खड़ा होकर जातिसूचक गालियां देता है। पीड़िता के परिवार ने आरोपी के घर जाकर शिकायत की। आरोपी के परिजनों ने माफी मांगी। लेकिन आदिल ने छात्रा को परेशान करना जारी रखा। 25 अप्रैल को वह अपने दोस्तों के साथ कोचिंग के बाहर आया। उसने बोतल दिखाकर छात्रा को धमकी दी कि शादी न करने पर जान से मार देगा। पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर आदिल के खिलाफ केस दर्ज किया है। डीएसपी कमलकांत मीणा मामले की जांच कर रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *