बालोद जिले के दल्लीराजहरा नगर में अव्यवस्थित यातायात और सड़कों पर बढ़ते अतिक्रमण को लेकर पुलिस प्रशासन ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। 10 जुलाई को कार्रवाई के दौरान कुल मिलाकर प्रशासन ने 12 हजार 100 रुपए का चालान काटा। 12 वाहन चालकों से नो पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने पर 3 हजार 600 रुपए और 14 अतिक्रमणकारियों से 8 हजार 500 रुपए का शमन शुल्क वसूला गया। अधिकारियों ने दुकानदारों और नागरिकों को स्पष्ट निर्देश दिए है कि आगे भी सख्ती जारी रहेगी। कब्जाधारियों के खिलाफ अभियान नगर पालिका परिषद क्षेत्र में सड़क किनारे नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों और अवैध रूप से कब्जा जमाए दुकानदारों के खिलाफ अभियान चलाया गया। पुलिस ने लोगों से कहा कि आगे यदि सड़कों और फुटपाथों पर अतिक्रमण पाया गया या नो पार्किंग जोन में वाहन खड़े किए गए तो और भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। व्यवस्था को सुगम बनाना उद्देश्य प्रशासन की इस मुहिम का उद्देश्य शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाना है, ताकि आम जनता को आवाजाही में किसी तरह की परेशानी न हो। इस कार्रवाई में एसडीएम सुरेश साहू, थाना प्रभारी रविशंकर पाण्डेय सहित प्रशासनिक टीम मौजूद रही।


