जयपुर| प्रदेश में कफ सिरप से बच्चों को मौतों को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने सोशल मीडिया पर लिखा कि मौतों के पीछे ‘भाजपा एंड कंपनी’ की दवा कंपनियों से सांठगांठ और “काले धंधे का खेल’ राजस्थान में मासूम बच्चों और लोगों के लिए जानलेवा निकला। जिस दवा कंपनी के सिरप पीने से सीकर में दो बच्चों की मौत हो गई, उसके सैंपल 40 बार फेल निकले हैं और पहले ही ब्लैकलिस्टेड है, फिर भी उसी दवा कंपनी केयशंस फार्मा को राजस्थान में भाजपा की सरकार ने प्रदेश भर में दवा सप्लाई का ठेका दे रखा था।


