दवा कंपनी के डायरेक्टर से 1 करोड़ की ठगी:7 देशों में प्रोडक्ट रजिस्ट्रेशन के नाम हड़पे पैसे, 11 दवाइयां करवानी थी रजिस्टर्ड

अजमेर में एक दवा कंपनी के डायरेक्टर से 7 देशों में कंपनी के प्रोडक्ट रजिस्टर्ड करवाने के नाम पर करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने 7 देशों में कंपनी के 11 प्रोडक्ट रजिस्टर्ड करवाने के नाम पर पीड़ित डायरेक्टर से 105000 यूरो (1,11,08,685 इंडियन रुपए) हड़प लिए। डायरेक्टर की ओर से मामले की शिकायत क्रिश्चियन गंज थाने में दी गई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस के एसएचओ अरविंद चारण के अनुसार सागर विहार कॉलोनी के रहने वाले दिनेश मुरजानी(61) की ओर से मुकदमा दर्ज करवाया गया है। पीड़ित ने बताया कि वह पंचशील स्थित मेलिरोन फार्मा प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में डायरेक्टर के पद पर है। उनकी कंपनी साउथ अफ्रीका के विभिन्न देशों में दवा सप्लाई का कार्य करती है। जिसके लिए उन देशों में उन्हें पहले अपने प्रोडक्ट रजिस्टर्ड करवाने पड़ते हैं। रजिस्ट्रेशन के बाद ही वह प्रोडक्ट उन देशों में भेज सकते हैं। विदेशी कंपनी के एजेंट से किया था संपर्क पुलिस के अनुसार पीड़ित ने बताया कि प्रोडक्ट को रजिस्ट्रेशन करवाने का कार्य वहां की स्थानीय कंपनी के द्वारा किया जाता है। उनकी कंपनी के 11 प्रोडक्ट को बुर्किना फासो, माली, नाईजर, कांगो ब्रजाविल, आइवरी कोस्ट, सेनेगल सही 7 देशों में रजिस्ट्रेशन करवाना था। जिसके लिए वर्ष 2023 में उन्होंने सेनेगल की कंपनी फार्मा डिस अफ्रीका के एजेंट सौलेमाने म्बेंगुए ने संपर्क किया और उन्हें आश्वासन दिया था। 18 महीने बाद भी नहीं करवाया रजिस्ट्रेशन पीड़ित ने बताया कि एजेंट ने उनकी कंपनी के 11 प्रोडक्ट को सभी 7 देश में रजिस्टर करवा देने के लिए उनसे वैदिक औपचारिकताएं पूर्ण कार्रवाई। बाद में उनसे बैंक के जरिए करीब 105000 यूरो भी लिए गए। 18 महीने बाद भी एजेंट ने संपूर्ण राशि प्राप्त करने के बाद भी उनके प्रोडक्ट को किसी देश में रजिस्टर्ड नहीं करवाया है। लगातार उनसे टालमटोल किया जा रहा है। वापस यूरो मांगने पर दिए भी नहीं जा रहे हैं। क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। — ये खबर भी पढ़ें ठग ने खुद को CBI अधिकारी बता 57 लाख ठगे:13 दिन डिजिटल-अरेस्ट रखा,रिटायर्ड अधिकारी को मनी लान्ड्रिंग केस में गिरफ्तारी का डर दिखाकर ठगी अजमेर के वैशाली नगर में रहने वाले रिटायर्ड अधिकारी को 13 दिन तक डिजिटल अरेस्ट करने का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने सीबीआई ऑफिसर बनकर मनी लान्ड्रिंग केस में गिरफ्तारी का डर दिखाकर अलग-अलग ट्रांजैक्शन के जरिए करीब 57 लाख रुपए हड़प लिए। (पूरी खबर पढ़ें)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *