दवा प्रतिनिधि संगठन का मिलन समारोह सम्पन्न

भास्कर न्यूज। धौलपुर दवा प्रतिनिधि संगठन ओमश्री का वार्षिक मिलन समारोह संपन्न हुआ। समारोह में धौलपुर के सभी दवा स्टॉकिस्टों के साथ ओमश्री के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर विभिन्न योजनाओं पर चर्चा की गई तथा संगठन की गतिविधियों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया। जिलाध्यक्ष संदीप सिंह तोमर ने बताया कि सभी स्टॉकिस्टों का सम्मान किया गया। इस मौके पर ओमश्री के उपाध्यक्ष पंकज परमार, अनुराग राणा, कोषाध्यक्ष संजय परमार, सचिन, राजेश शर्मा एवं राजस्थान कोऑर्डिनेटर अनुपम पांडे सहित संपूर्ण ओमश्री परिवार उपस्थित रहे। स्टॉकिस्ट अध्यक्ष मनोज जैन, अजय जैन भी शामिल रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *