दवा स्टोरों पर क्यूआर कोड, टोल फ्री नंबर लिखना जरूरी

लुधियाना| कमिश्नरेट पुलिस लुधियाना की ओर से आईएसआई के टेरर मॉड्यूल को ब्रेक करते हुए वीरवार को हुए जिन दो आतंकियों को एनकाउंटर में घायल दो आतंकी दीपू और रामलाल राजस्थान और फाजिल्का के रहने वाले हैं। दोनों ने कबूल किया है कि वे पाकिस्तानी हैंडलर जसवीर उर्फ चौधरी के निर्देश पर लुधियाना में चाइनीज ग्रेनेड की डिलीवरी लेने आए थे। उन्हें पंजाब व अन्य राज्यों में ग्रेनेड हमले करने थे। टेरर मॉड्यूल को आपरेट आईएसआई हैंडलर जसवीर उर्फ चौधरी कर रहा था। पाकिस्तान ने पंजाब से बाहर के अपराधियों का सूबे में इस्तेमाल करने का नया पैटर्न अपनाया है। जोकि पाक की बदलती रणनीति का संकेत है। ग्रेनेड को बस के रास्ते से लुधियाना लाया गया था। पुलिस की इंटेलिजेंस को क्लू और वीडियो मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई की। माई भागो इंस्टीट्यूट में एनडीए कैडेट्स के लिए अत्याधुनिक हॉस्टल का आगाज चंडीगढ़| रोजगार उत्पत्ति, कौशल विकास और प्रशिक्षण मंत्री अमन अरोड़ा ने शुक्रवार को माई भागो आर्मर्ड फोर्सेज प्रेपरेटरी इंस्टीट्यूट फ़ॉर गर्ल्स मोहाली में एनडीए प्रेपरेटरी विंग के लिए समर्पित एक आवासीय ब्लॉक का उद्घाटन किया। इस सुविधा का नाम भारतीय सेना के पहले फ़ील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के नाम पर रखा गया है, जिनका जन्म अमृतसर में हुआ था। यह पंजाब सरकार की पंजाब के युवाओं, विशेषकर लड़कियों को देश सेवा के लिए सशक्त बनाने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। अमन अरोड़ा ने कहा कि 2.46 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया यह अत्याधुनिक हॉस्टल व्यापक आवासीय और प्रशिक्षण सुविधाओं से लैस है। जिनमें साइबर लैब, इंडोर शूटिंग रेंज और उच्च स्तरीय फिटनेस सुविधाएं शामिल हैं। यह लगभग 40 महिला कैडेटों के लिए, जो एनडीए की तैयारी कर रही हैं। आतंकी राजस्थान व फाजिल्का के रहने वाले अब देश के रिटेल और होलसेल दवा विक्रेताओं को दवा स्टोरों पर क्यूआर कोड और टोल फ्री नंबर लिखना अनिवार्य होगा। दवा सुरक्षा और रोगी निगरानी को मजबूत करने की दिशा में केंद्र ने यह निर्णय लिया है। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) ने 20 नवंबर को सर्कुलर जारी कर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लाइसेंसिंग अथॉरिटी को निर्देश दिया कि वे सुनिश्चित करें कि सभी फुटकर और थोक दवा स्टोरों पर क्यूआर कोड और टोल फ्री नंबर प्रमुखता से दर्शाए जाएं। यह निर्णय भारत फार्माकोविजिलेंस कार्यक्रम (पीवीपीएल) की 16वीं कार्य समूह बैठक में 18 जून 2025 को लिया गया था। अब तय क्यूआर कोड और टोल फ्री नंबर 1800-180-3024 को अनिवार्य रूप से दर्शाना होगा। यह जानकारी स्वदेशी पीवीपीएल एडवर्स ड्रग रिएक्शन मॉनिटरिंग सिस्टम (एडीआरएमएस) के जरिए आसानी से भेजी जा सकेगी। इधर, ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया डॉ. राजीव सिंह रघुवंशी द्वारा सर्कुलर की कॉपी संबंधित अथॉरिटीज को भेजी गई है। सभी लाइसेंस धारकों द्वारा नियम को सुनिश्चित करने और निगरानी के निर्देश हैं। 24 दर्जा 4 कर्मचारियों को सरकार ने बनाया क्लर्क चंडीगढ़|क्लीन एयर पंजाब और एग्री2पावर ने सांझा मित्तर नामक एक वाट्सएप आधारित डिजिटल सहायक लॉन्च किया है। यह प्लेटफॉर्म 2,000 से अधिक किसानों के साथ किए गए गहन अध्ययन और संवाद के बाद विकसित किया है। सांझा मित्तर किसानों को एक ही परिचित प्लेटफॉर्म के माध्यम से मशीनरी बुक करने, रियल-टाइम मौसम अपडेट प्राप्त करने, तकनीकी मार्गदर्शन लेने, मिट्टी परीक्षण से जुड़ी और प्रशिक्षण अवसरों की जानकारी मिलेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *