दशमेश नगर, महिंद्रा कॉलोनी, अमरकोट और कृष्णा नगर इलाकों का हाल बेहाल

स्कूल के बाहर लगा टूटा बैंच। खाली प्लाट में कूड़ा। जज नगर से शिवाला की ओर जाता रास्ता। गुरदीप सिंह निवासी जज नगर ने बताया कि हंसली कभी श्री दरबार साहिब को पानी देती थी, आज यहां सफाई तक नहीं होती। रोड पूरी तरह कच्चा है, बारिश में कीचड़ और गंदगी फैल जाती है। चूहों की संख्या इतनी बढ़ गई है कि घरों में घुस जाते हैं। विजय कुमार निवासी दोमूंही मंदिर ने बताया कि इलाके के लोग खुले प्लॉटों में कूड़ा फेंकन को मजबूर हैं क्योंकि निगम नियमित कचरा संग्रह नहीं करता। हंसली के आसपास इतनी गंदगी है। यहां पार्क या गुरुद्वारा बना दिया जाए तो गंदगी खत्म हो सकती है। वार्ड 24 से भाजपा की टिकट से चुनाव लड़े विशाल महाजन ने कहा कि पिछले डेढ़ महीने से वार्ड में गंदे पानी की समस्या बनी हुई है। लेकिन निगम और पार्षद इसका समाधान नहीं करवा पाए हैं। हंसली के मुद्दे का भी समाधान होना चाहिए। कृष्णा नगर में 4 महीने से सड़कें उखाड़ी है उन्हें क्यों नहीं बनाया जा रहा। वार्ड 24 के पार्षद सतनाम सिंह साबा ने कहा कि हंसली वाली जगह पर पार्क या फिर गुरुद्वारा बना बनाने संबंध शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी से बात करेंगे। वार्ड में गंदे पानी की समस्या पुरानी पाइपों के कारण है। वह वार्ड में सभी सीवरेज और वाटर सप्लाई लाइने चेंज करवा रहे हैं। इलाका धर्मपुर में काम शुरू करवा दिया है। प्रमोद कुमार निवासी जज नगर ने बताया कि 40 साल से सड़क कच्ची है। पार्षद आते-जाते रहे पर किसी ने ध्यान नहीं दिया। दरबार साहिब का नाम जुड़ा होने के बावजूद यहां लापरवाही चरम पर है। हंसली पर कचरे के ढेर और चूहों की भरमार है। अमनदीप सिंह | अमृतसर पूर्वी हलके के वार्ड 24 के दशमेश नगर, महिंद्रा कॉलोनी, अमरकोट और कृष्णा नगर के लोग पिछले चार दशकों से मूलभूत सुविधाओं की कमी से जूझ रहे हैं। जहां कभी जेठूवाल नहर से निकली छोटी नहर (सुआ) बहती थी, आज उसी जगह पर कच्ची और टूटी-फूटी सड़क है। यही नहीं, कभी श्री दरबार साहिब को पानी पहुंचाने वाली हंसली के उपर गंदगी का ढेर बन चुकी है। इलाका वासियों का कहना है कि कूड़ा-करकट जमा होने के कारण चूहे बढ़ गए हैं और यह घरों में घुस रहे हैं। किसी भी पार्षद ने इस समस्या पर ध्यान नहीं दिया। स्थानीय लोग दूषित पीने के पानी, अवरुद्ध सीवरेज और खराब सड़कों से बेहद परेशान हैं। लोगों ने बताया कि दूशित पानी पीने से इलाके में कई प्रकार की बीमारियां फैल रही हैं। जिससे उनका स्वास्थ्य खतरे में है। उन्होंने प्रशासन, नगर निगम और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी से अपील की है कि वे मिलकर इस समस्या का स्थायी समाधान निकालें। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस क्षेत्र में तुरंत सफाई, नई सड़कों का निर्माण और अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं ताकि वे एक स्वच्छ और स्वस्थ जीवन जी सकें। इसके लिए प्रशासन को जल्द से जल्द ठोस कदम उठाने चाहिए। दोमुही मंदिर से जज नगर को जाती कच्ची सड़क। जतिंदर कुमार निवासी महिंद्रा कॉलोनी ने बताया कि वार्ड में सीवरेज बार-बार ब्लॉक रहता है। बरसात में सड़कें तालाब बन जाती हैं। पीने के पानी में गंदगी के कारण हमें पानी उबालकर पीना पड़ता है और पेट दर्द जैसी बीमारियां फैल रही हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *