दशहरा कार्यक्रम मनाने समिति की बैठक हुई

भास्कर न्यूज | परपोड़ी नगर में नवरात्रि और विजयादशमी पर्व को लेकर तैयारी शुरू हो गई हैं। मंगलवार शाम 6 बजे मंगल भवन, बाजार चौक में बैठक हुई। इसमें तय किया गया कि 22 सितंबर से 2 अक्टूबर तक दस दिवसीय दशहरा कार्यक्रम होगा। इस दौरान श्रीरामचरितमानस कथा, गरबा, मूर्ति स्थापना, राम वन पथ गमन और झांकियां निकाली जाएंगी। आयोजन को सफल बनाने के लिए नगर के कई लोग बैठक में शामिल हुए। इनमें गुड्डा देवांगन, अजय ठाकुर, आशीष भुवाल, मोहन साहू, नरेश साहू, राजकुमार साहू, लाला साहू, संतोष निषाद, गिरिजा देवांगन, छोटू ताम्रकार, मनबोधी पटेल, कुमार सिन्हा, प्रदीप पटेल, तुलेश्वर वर्मा, बाबा मरकाम, हुलास राम साहू, मनी देवांगन, राकेश देवांगन, चंद्रभान देवांगन, गिरीश गुप्ता, गीता प्रसाद देवांगन और राहुल पटेल मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *