चिचोला| पाटेकोहरा में बुधवार की रात धूमधाम से दशहरा उत्सव मनाया। यहां आकर्षण का केंद्र रामलीला रही। बारिश की वजह से पाटेकोहरा में गीले मैदान में भी दशहरा का प्रोग्राम हुआ। बारिश के बावजूद अच्छी खासी भीड़ जुटी। राम-रावण में युद्ध हुआ। भगवान राम के पात्र बने राजकुमार सिन्हा और रावण का रोल परमजीत सिंह पम्मा ने अदा किया। वहीं लक्ष्मण का रोल अजय साहू, हनुमान बने धर्मेंद्र चंद्रवंशी। यहां दशहरा पिछले 60 वर्षों से ग्राम की परंपरा के अनुसार मनाते आ रहे हैं। जिसे गांव की तीन पीढ़ी चलाते आ रही है। अगले दिन ग्राम की माता रानी की ज्योत जंवारा को विधि-विधान से विसर्जन किया। इसमें श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। प्रतिमा विसर्जन के साथ नवरात्र पर्व का समापन हुआ।


