दसूहा में कील लगे डंडे से छात्रों की पिटाई:आचार फैक्ट्री में चली गई थी गेंद, उठाने गए तो मालिक ने पकड़ा

होशियारपुर के दसूहा स्थित सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के दो छात्रों के साथ आचार फैक्ट्री मालिक द्वारा क्रूरता किए जाने का मामला सामने आया है। दसवीं कक्षा के छात्र अंश और अभय चंदेल स्कूल के मैदान में क्रिकेट खेल रहे थे। खेलते समय गेंद पड़ोस की आचार फैक्ट्री में चली गई। दोनों छात्र स्कूल की दीवार फांदकर गेंद लेने फैक्ट्री में गए। फैक्ट्री मालिक ने उन्हें देखा और कीलदार बांस के डंडे से पीटना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं, मालिक स्कूल में भी पहुंच गया और वहां भी छात्रों को पीटता रहा। स्कूल के सुरक्षा गार्ड ने बचाने की कोशिश की, लेकिन मालिक नहीं रुका। धरना- प्रदर्शन की चेतावनी पीड़ित अभय चंदेल की गर्दन में कील से गहरा जख्म हो गया और खून निकलने लगा। घबराकर वह अपने घर भाग गया और माता-पिता को घटना की जानकारी दी। अंश के पिता चंद्रपाल ने बताया कि दोनों छात्रों को तलवाड़ा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। दो दिन बीत जाने के बाद भी तलवाड़ा पुलिस छात्रों के बयान लेने नहीं पहुंची। पीड़ित परिवारों ने पुलिस प्रशासन को चेतावनी दी है कि अगर न्याय नहीं मिला तो धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *