दसूहा में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार:नशे की गोलियां बरामद, एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज

होशियारपुर जिले में टांडा पुलिस ने 28 दिसंबर को गांव रड़ा मंड के पास से दो व्यक्तियों को 211 नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार किया है।टांडा के एस.एच.ओ. गुरिंदरजीत सिंह नागरा ने बताया कि जिला पुलिस प्रमुख संदीप कुमार मलिक और डी.एस.पी. दविंदर सिंह बाजवा के निर्देशों पर नशे के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत ए.एस.आई. राजविंदर सिंह की टीम ने यह सफलता प्राप्त की।पुलिस टीम इलाके में गश्त कर रही थी। इसी दौरान, बाइक सवार गुरपिंदर सिंह को 108 नशीली गोलियों के साथ पकड़ा गया। कुछ ही देर बाद, हरदेव सिंह को भी 103 नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज पुलिस ने दोनों आरोपियों गुरपिंदर सिंह और हरदेव सिंह के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत दो अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं। थाना प्रभारी ने पुष्टि की कि कुल 211 नशीली गोलियां बरामद हुई हैं। पुलिस अब आरोपियों से इन गोलियों की सप्लाई लाइन का पता लगाने के लिए गहन पूछताछ कर रही है। आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *