दस्तावेजों का सत्यापन नहीं तो कैंसिल होगा प्लॉट:यूडीए की तीन योजनाओं में शेडयूल में नहीं आने वालों को दे रहे अंतिम चेतावनी

उदयपुर विकास प्राधिकरण (UDA) की तीन आवासीय योजनाओं में जिनके नाम लॉटरी में प्लॉट खुले है उनको दस्तावेजों का सत्यापन कराना ही होगा नहीं तो उनका प्लॉट कैंसिल हो जाएगा। असल में यूडीए ने दस्तावेज सत्यापन के लिए कैंप लगा रखे है लेकिन कई लोग उसमें एब्सेंट रह रहे है। यूडीए ने 5 जनवरी से ये प्रक्रिया शुरू की थी। इसके तहत सभी को तय समय और तारीख के अनुसार शेड्यूल दिया है और उस अवधि में अपने दस्तावेजों और तय शपथ पत्र के साथ उपस्थित होना है।
इसको लेकर अभी तक के ​कैंप में जितने आवेदक बुलाए उनमें से आधे पहुंचे नहीं। यूडीए कमिश्नर राहुल जैन ने बताया कि तय शेड्यूल को आवेदक नहीं आए है उनको अंतिम चेतावनी पत्र दे रहे है। इसके बाद भी वह दस्तावेजों का सत्यापन करने नहीं आता है तो उसका प्लॉट निरस्त कर दिया जाएगा। जैन ने बताया कि बाद में एब्सेंट की संख्या के आधार पर प्रतीक्षा सूची वालों को प्लॉट देने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। उल्लेखनीय है कि 25 दिसम्बर को साउथ एक्सटेंशन सेक्टर-ए (सवीना खेड़ा), उद्यम विहार (कलड़वास) एवं नान्देश्वर एनक्लेव (नोहरा) में विकसित योजनाओं के लिए उदयपुर में नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री झाबरसिंह खर्रा के मुख्य आतिथ्य में लॉटरी निकाली गई थी। प्राधिकरण को इन तीनों योजनाओं के लिए कुल 43,361 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें साउथ एक्सटेंशन के 550 भूखंडों के लिए 28,079, उद्यम विहार के 311 भूखंडों के लिए 9,530 तथा नान्देश्वर एनक्लेव के 248 भूखंडों के लिए 5,752 आवेदन आए थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *