दस दिवसीय समर कैंप में शामिल हुए बच्चे

बोकारो | संत जेवियर्स स्कूल में 10 दिवसीय समर कैंप का बुधवार को समापन हुआ। इसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। विद्यार्थियों ने खेलकूद के प्रति रुचि दिखाई और फुटबॉल, क्रिकेट, बैडमिंटन, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, खो-खो, कराटे आदि खेलों में भाग लिया। कबड्डी और स्विमिंग का भी आनंद उठाया। इसके अलावा म्यूजिक, कर्सिव लिखावट और जुंबा नृत्य का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य फादर अरुण मिंज एसजे ने कहा कि यह समर कैंप बच्चों के योग्यता को उभारने में वास्तविक रूप से सहायता करता है। खेल और अन्य गतिविधियां शरीर को तंदरुस्त रखती है और मानसिक तनाव को भी दूर करती है। बच्चों को मोबाइल, टीवी आदि से दूर रखकर प्रकृति और असली जीवन से जोड़ती है। फादर अरुण ने बताया कि जिस प्रकार जल मछली के जीवन के लिए मायने रखती है। उसी प्रकार से हर विद्यार्थी के जीवन में शारीरिक गतिविधि अत्यन्त महत्वपूर्ण है। मौके पर प्लस टू के उप प्रधानाचार्य देवाशीष गुप्ता, हाई स्कूल के उप प्रधानाचार्य दीपक चौधरी आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *