बीकानेर की खाजूवाला पुलिस ने एक महिला को पंजाब के लुधियाना से गिरफ्तार कर लिया है। महिला पर दस हजार रुपए का इनाम है और खाजूवाला के साथ ही रावला में भी उस पर नशे का सामान बेचने का मामला दर्ज है। इससे पहले भी बीकानेर पुलिस एक महिला को ड्रग्स बेचने के मामले में गिरफ्तार कर चुकी है। फिलहाल उसे प्रोडक्शन वारंट पर लुधियाना जेल से पुलिस लेकर आई है। खाजूवाला पुलिस ने लगभग 2 वर्षों से एनडीपीएस एक्ट में वांछित 10 हजार रुपए की ईनामी आरोपी शातिर महिला को पंजाब के लुधियाना से गिरफ्तार कर लिया है। महिला तस्कर खाजूवाला के अलावा रावला पुलिस थाना की भी चिट्टा सप्लायर में वांछित हैं। खाजूवाला पुलिस ने बीकानेर कोर्ट में पेश कर दो दिन का लिया पुलिस रिमांड लिया है।
खाजूवाला एसएचओं सुरेंद्र कुमार प्रजापत ने बताया कि 10 अप्रेल 2024 को सुखविंद्र कौर उर्फ परमजीत कौर उर्फ पम्मी जाति रायसिख उम्र 39 वर्ष निवासी लुधियाना पंजाब के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। तब से कई बार दबिश दी गई लेकिन वो पकड़ में नहीं आई। अब पता चला कि वो लुधियाना में ही रह रही है तो पुलिस ने उसे वहां से गिरफ्तार कर लिया। शातिर चिट्टा सप्लायर आरोपी महिला सुखविंद्र कौर बार-बार शादी करके अलग-अलग जगहों पर रह रही थी। जो खाजूवाला के अलावा रावला पुलिस थाना की भी एनडीपीएस एक्ट में वांछित थी। जिस पर बीकानेर पुलिस ने दस हजार रुपये का इनाम भी रखा था। इस कड़ी में खाजूवाला पुलिस ने सुखविंद्र कौर को पंजाब की लुधियाना जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया हैं। इन मुकदमों में जेल जा चुकी हैं महिला सुखविंद्र कौर के खिलाफ 10 मुकदमें दर्ज है और वह पंजाब के लुधियाना जेल में बंद थी। खाजूवाला सीआई सुरेंद्र प्रजापत के अनुसार सुखविंद्र के खिलाफ सर्वाधिक एनडीपीएस एक्ट के मुकदमें हैं। जिसमें आरोपी महिला सुखविंद्र कौर वर्ष 2017 में एनडीपीएस एक्ट के मुकदमें में लाडोवाल पंजाब में जेल जा चुकी हैं। इसके अलावा 2019 में भैंस चोरी के मुकदमें में जेल, 2019 में ही एनडीपीएस एक्ट में सिंधवा बिठा पंजाब में जेल, 2020 में एनडीपीएस एक्ट में पंजाब जेल, 2022 में लाडोवाल थाना व सदर जगरावा पंजाब जेल व अभी वर्तमान में सिंधवा बैठ पंजाब के लुधियाना जेल में एनडीपीएस एक्ट के मुकदमें में जेल में थी। वहीं शातिर तस्कर महिला 2023 के पुलिस थाना रावला व वर्ष 2024 के पुलिस थाना खाजूवाला के एनडीपीएस एक्ट के मुकदमें में वांछित चल रही थी। जिसे खाजूवाला पुलिस ने मुखबिर की इतला पर लुधियाना पंजाब की जेल से गिरफ्तार किया हैं। कंटेंट : इस्माइल खान,खाजूवाला


