दहेज का सामान खुर्द-बुर्द करने वाले एनआरआई पति और ससुर पर केस

भास्कर न्यूज | अमृतसर थाना राजासांसी पुलिस ने सोशल मीडिया पर पत्नी सहित परिवार की शादी वाली तस्वीर पर गंदे कमेंट लिखकर अपलोड और दहेज के सामान को खुर्द बुर्द करने के आरोप में एनआरआई पति और ससुर के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी की पहचान सुखचैन सिंह और उसके पिता तरसेम सिंह निवासी न्यूजीलैंड के रूप में हुई है। पुलिस को दी शिकायत में सुखदेव सिंह निवासी बगा कलां ने बताया कि 10 जनवरी को उसकी बेटी सहित उनके परिवार की शादी वाली तस्वीर पर गंदे कमेंट लिखकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया। इसके अलावा आरोपियों ने एकतरफा तालाक कर दहेज के सामान को खुर्द-बुर्द किया। पुलिस ने बताया कि इस मामले में आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। यह घटना सोशल मीडिया के दुरुपयोग और दहेज उत्पीड़न जैसे गंभीर मुद्दों को उजागर करती है, जिसके खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *