दहेज के लिए महिला को मारकर फंदे से लटकाया:धमतरी में पति, सास-ससुर ने पहले सिर दीवार पर पटका; फिर रस्सी से घोंटा गला

छत्तीसगढ़ के धमतरी में दहेज की मांग को लेकर एक नवविवाहिता की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी गई। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि पति और सास-ससुर ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया और इसे आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया। मामला भखारा थाना क्षेत्र का है। मृतिका की शादी 2024 में सामाजिक रीति-रिवाजों के साथ हुई थी। विवाह के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करते थे। हत्या की रात आरोपियों ने पीड़िता का सिर दीवार पर पटका फिर रस्सी से गला घोंट दिया। उसके शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया, ताकि यह आत्महत्या का मामला लग सके। पति और सास-ससुर गिरफ्तार पुलिस ने गहन जांच-पड़ताल की और सभी पहलुओं की बारीकी से छानबीन की। जांच में सामने आए साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मृतिका के पति और उसके माता-पिता को गिरफ्तार कर लिया है। शादी के बाद दहेज को लेकर होने लगा विवाद दरसअल, ग्राम डोमा निवासी नोमेश्वरी साहू (22) का विवाह अप्रैल 2024 में गांव के ही तिजेन्द्र साहू (26) के साथ सामाजिक रीति रिवाज से हुआ था। दोनों का दांपत्य जीवन कुछ दिनों तक अच्छा चल रहा था, लेकिन इसी बीच दहेज को लेकर विवाद होने लगा। लोकल सामान दिया कहकर करने लगे प्रताड़ित ससुराल वाले कहते थे कि परिजनों ने दहेज में कम सामान दिया, जो सामान दिया वो भी सड़ा गला है, लोकल है। सास-ससुर और पति अब विवाहिता से मारपीट कर प्रताड़ित करने लगे। शादी के 8 महीने बाद 26 जनवरी को ससुराल वालों ने नवविवाहिता को गला घोंटकर मार डाला। सिर पर चोट के निशान थे SDOP रागिनी तिवारी ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में डॉक्टर ने पाया कि सिर पर चोट के निशान थे। जिसके बाद पुलिस ने अपराध दर्ज किया और आरोपी तिजेन्द्र साहू से पूछताछ की गई। पहले दीवार पर पटका सिर, फिर घोंटा गला आरोपी पति ने कबूल किया कि पत्नी नोमेश्वरी साहू के सिर को दीवार पर पटका फिर रस्सी से गला घोंटकर हत्या की। आरोपी तिजेन्द्र साहू (26), ससुर मिश्री लाल साहू (51) और सास फगनी बाई साहू (45) को ग्राम डोमा से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। …………………………….. छत्तीसगढ़ में दहेज प्रताड़ना से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… दहेज प्रताड़ना पर आर्मी मेजर सहित 5 के खिलाफ FIR: फ्लैट खरीदने मांगे 35 लाख, लाखों के जेवर भी किया जब्त, पत्नी ने की शिकायत अंबिकापुर निवासी युवती की शादी आर्मी के मेजर पद पर पदस्थ युवक से 6 साल पहले हुई थी। दहेज में कार, लाखों रुपए की ज्वेलरी और सामान दिए जाने के बावजूद कम दहेज लाने को लेकर पति सहित सास, ससुर, ननद और नंदोई ने विवाहिता को प्रताड़ित किया। पढ़ें पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *