दहेज प्रताड़ना के 3 मामले, पर्चे दर्ज

लुधियाना| शहर की वुमन सेल ने दहेज उत्पीड़न के तीन अलग-अलग मामलों में आरोपियों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए हैं। जांच अधिकारियों के अनुसार, तीनों मामलों में महिलाओं को दहेज की मांग को लेकर लंबे समय तक मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया। परेशान होकर पीड़ित महिलाओं ने कमिश्नर कार्यालय में शिकायत दी थी, जिसके बाद जांच के आदेश दिए गए और आरोप सही पाए जाने पर केस दर्ज किए गए। पहला मामला ग्यासपुरा की रहने वाली संध्या से जुड़ा है। पीड़िता के बयान पर उत्तर प्रदेश निवासी संजय प्रजापति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया गया है। दूसरा मामला नौ लखा कॉलोनी की रहने वाली गुड़िया और अक्षित जैन से संबंधित है। पीड़िता के बयान पर पुलिस ने ससुर संजय जैन और चाचा ससुर रजनीश जैन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोप है कि दोनों ने मिलकर गुड़िया को दहेज के लिए प्रताड़ित किया। तीसरा मामला सिमरनजीत कौर की शिकायत पर दर्ज किया गया है। इस केस में हरजिंदर सिंह और दर्शन कौर को आरोपी बनाया गया है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि शादी के बाद उसे लगातार दहेज की मांग को लेकर मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *