दांतों की समस्या की अनदेखी नहीं करें : डॉ. खान

गढ़वा | सोशल वर्कर संस्था के तत्वावधान में शहर के रंका मोड़ स्थित संकट मोचन मंदिर के समीप मंगलवार को भंडारा का आयोजन किया गया। भंडारा में प्रसाद स्वरूप पूड़ी, सब्जी, बुन्दिया, रसगुल्ला तथा फल वितरण किया गया। मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप मे शमीम अंसारी (शमीम टेलर्स) साप्ताहिक भंडारा मे शामिल हुए। मौके पर शमीम ने कहा की संस्था के कार्यों को हमेशा सोशल मीडिया के माध्यम से देखता था। इसी बीच उन्होंने मन बनाया कि वे भी संस्था द्वारा आयोजित फूड फॉर हंगर कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे। इसके बाद उन्होंने साप्ताहिक भंडारा मे भाग लिया। उन्होंने कहा कि लगातार संस्था के द्वारा बिना मौसम के परवाह किए हुए इस ठंड में भी सैकड़ों लोगों के लिए सुबह के समय भोजन तैयार करा देना बहुत कठिन काम है। मगर संस्था के द्वारा लगातार सैकड़ों सप्ताह से यह कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर शुभम केशरी, अनमोल कश्यप, यश गुप्ता, पीयूष गुप्ता, अक्षय कुशवाहा, बाला केशरी, रोनित कुमार, संस्था के मीडिया प्रभारी अंशु कांस्यकार आदि उपस्थित थे। गढ़वा | कचहरी रोड स्थित जनता डेंटल क्लिनिक में आयोजित निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर का 24वां दिन मंगलवार को आयोजित की गई। शिविर के दौरान कुल 35 लोगों के दांतों की जांच की गई। दांतों की जांच गढ़वा जिला के प्रसिद्ध दंत रोग विशेषज्ञ डॉ एम एन खान द्वारा की गई। उन्होंने मरीजों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और उचित सलाह के साथ आवश्यक उपचार भी दिया। कई मरीजों के दांतों में कैविटी, मसूड़ों की कमजोरी और दांतों में दर्द जैसी समस्याएं पाई गईं। लोगों को संबोधित करते हुए डॉ एम एन खान ने कहा कि दांत शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है। वहीं इसकी सुरक्षा बेहद जरूरी है। कम से कम दो बार ब्रश करने, समय-समय पर दांतों की जांच कराने और तंबाकू, गुटखा तथा सिगरेट जैसे नशीले पदार्थों से दूर रहने की सलाह दी। उन्होंने बच्चों और किशोरों को दांतों की देखभाल के लिए विशेष ध्यान देने की जरूरत बताई। जनता डेंटल क्लिनिक की ओर से बताया गया कि शिविर आगे भी जारी रहेगा ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें। स्थानीय लोगों ने इस नि:शुल्क शिविर के आयोजन पर खुशी जताई और डॉ एमएन खान तथा क्लिनिक संचालक को धन्यवाद दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *