भास्कर न्यूज | डौंडी आरोग्य मंदिर आमाडुला में बुधवार को दाई-बबा दिवस मनाया गया। इस मौके पर बुजुर्गों को गैर संचारी रोगों की जानकारी दी गई। उन्हें आंख, मधुमेह और उच्च रक्तचाप जैसी बीमारियों के बारे में बताया गया। बुजुर्गों की जांच भी की गई। आमाडुला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में बुजुर्गों के लिए कुर्सी दौड़, रंगोली और निबंध लेखन का आयोजन हुआ। गांव के बुजुर्गों को सम्मानित किया गया। उन्हें खेलों में भाग लेने का अवसर दिया गया। महिला समूह से सोहद्रा सागर और पुरुषों में गंगा प्रसाद ने खेल में पहला स्थान पाया। दोनों को श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में डॉ. उत्तम साहू, तरुण कुमार गोटी, बीआर बिजेकर, सीपी देवांगन, लक्ष्मण चंद्राकर, बलवंत धनकर, मुकेश साहू, विद्या कोमरे आदि मौजूद थे।


