दाई-बबा दिवस: हमर क्लिनिक में सेहत जांचने लगा स्वास्थ्य मेला

भास्कर न्यूज| धमतरी जिले में 4 जून को ‘दाई-बबा दिवस’ पर विशेष स्वास्थ्य मेले का आयोजन हुआ। यह मेला सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में स्वास्थ्य विभाग के समन्वय से हुआ। विंध्यवासिनी वार्ड स्थित हमर क्लिनिक में मुख्य कार्यक्रम रखा गया। कार्यक्रम में काउंसलिंग की व्यवस्था की गई। इसका मकसद भावनात्मक जुड़ाव को मजबूत करना था। समाज में बुजुर्गों की भागीदारी बढ़ाने पर भी जोर दिया गया। मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, महिला और पुरुष आरएचओ, जन प्रतिनिधियों ने भाग लिया। यह सुनिश्चित किया गया कि कोई भी बुजुर्ग स्वास्थ्य सेवा से वंचित न रहे। डॉ. तृप्ति देव ने कहा कि मेले में आए बुजुर्गों से अपील की गई कि वे अपने बच्चों और पोते-पोतियों के साथ आएं। इससे परिवारों में जुड़ाव बढ़ेगा। पीढ़ियों के बीच सम्मान का भाव मजबूत होगा। जिला प्रशासन ने नागरिकों से आह्वान किया कि वे इस आयोजन में सक्रिय भाग लें। यह दिन बुजुर्गों को स्वास्थ्य लाभ देने के साथ उन्हें सामाजिक मंच पर सम्मान देने का अवसर भी है। इस अवसर पर वार्ड की तुलस कश्यप, नर्सिंग स्टाफ शीशपाल, वीरेंद्र साहू, देव धनेंद्री सोनकर, अरुणा यादव, सुमित्रा सेन, पारस साहू और वार्डवासी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *