भास्कर न्यूज। भरतपुर मूंगाराम सेवक ट्रस्ट की ओर से दाऊजी पूर्णिमा के उपलक्ष्य मे गोवर्धन गेट स्थित दाऊ जी महाराज के मंदिर पर अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम संयोजक दीपेश सिंघल ने बताया की सुबह दाऊजी महाराज का पंचामृत से अभिषेक किया गया। उनको नई पोषक धारण कराई गई एवं फूलबंगला महोत्सव कर अन्नकूट प्रसादी वितरित की गई। इस अवसर पर राजकुमार रजत अतुल अजय गौरव तुषार आदि लोग ने सहयोग दिया


