दादाजी मंदिर नींव निर्माण के लिए 22 को खुलेंगे टेंडर:6 साल से ज्यादा लगेगा समय; 1.30 लाख घनफुट मकराना मार्बल से बनेगा भव्य धाम

खंडवा में दादाजी मंदिर के नवनिर्माण की प्रक्रिया तेज हो गई है। 30 जून 2025 को भूमिपूजन और डिजाइन फाइनल होने के बाद अब पहले फेज में नींव (फाउंडेशन) के कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है। ये टेंडर 22 दिसंबर को खुलेंगे। टेंडर जारी होने के बाद नींव का काम पूरा होने में करीब एक साल का समय लगेगा। मंदिर निर्माण में मकराना का करीब 1.30 लाख घनफुट मार्बल लगेगा, जिसकी आपूर्ति में ही 5 साल लग जाएंगे। मंदिर निर्माण समिति के अनुसार, भव्य मंदिर निर्माण में कुल 6 साल से ज्यादा का वक्त लग सकता है। राजस्थान में खदानों पर चर्चा और व्यापारियों से मुलाकात के बाद यह सामने आया है कि मंदिर में लगने वाले 1.30 लाख घनफुट मार्बल की आपूर्ति होने में ही करीब 5 साल का समय लगेगा। बिना तोड़फोड़ के तैयार होगी नींव
पहले चरण की निविदा के अनुसार, ठेकेदार को वर्तमान मंदिर को बिना क्षति पहुंचाए नींव का काम करना होगा। श्री दादाजी धाम में 108 खंभों का यह भव्य मंदिर संगमरमर के ‘डेढ़ नंबर’ सफेद पत्थर से बनाया जाना है। 4 चरणों में ऐसे होगा निर्माण प्रशासनिक प्रक्रिया से हो रहा काम
गौरतलब है कि मंदिर निर्माण के लिए पूरी तरह से प्रशासनिक प्रक्रिया अपनाई जा रही है और निविदा के माध्यम से ही ठेकेदारों को आमंत्रित किया जा रहा है। भूमिपूजन इसी साल 30 जून को संपन्न हो चुका है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *