भोपाल के 40 से ज्यादा इलाकों में गुरुवार को 5 से 6 घंटे तक बिजली कटौती होगी। इन इलाकों में बिजली कंपनी मेंटेनेंस करेगी। इसके चलते सप्लाई पर असर पड़ेगा। जिन इलाकों में बिजली बंद रहेगी, उनमें दीपड़ी, समरधा, दानिश हिल्स, सर्वधर्म, सांई नाथ कॉलोनी, भानपुर, मालीखेड़ी, विजय नगर, पटेल नगर, शिव नगर, बसंत कुंज, भारत नगर समेत कई बड़े इलाके भी शामिल हैं। ऐसे में बिजली संबंधित जरूरी काम पहले से निपटा लें। ताकि परेशानी का सामना न करना पड़े। इन इलाकों में पड़ेगा असर


