‘दामाद जी अंगना में पधारे’ गाने पर टीचर्स का VIDEO:फैशन वॉक किया, बोलीं- प्रिंसिपल की पोस्टिंग का विरोध कर रहे, पुराना वीडियो वायरल किया

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के पीएमश्री स्कूल की म​हिला प्रिंसिपल को हटाने को लेकर पूरे स्टाफ ने डीईओ से शिकायत की है। स्टाफ ने प्रिंसिपल के व्यवहार और उनके काम करने के तरीके को लेकर नाराजगी जताई है और स्कूल से हटाने की मांग की है। इस शिकायत के बाद स्कूल टीचर्स के फिल्मी गाने पर रील बनाने के 2 वीडियो सामने आए हैं। टीचर्स ने कहा कि निलंबित प्राचार्य वंदना पांडेय की फिर से पोस्टिंग हुई है, जिसका वे सभी विरोध कर रही हैं। 5 फरवरी को वे कलेक्टोरेट भी गई थीं। टीचरों का कहना है कि शिकायत के बाद प्रिंसिपल इन वीडियो को वायरल करवा रही हैं। उन्होंने नियम के खिलाफ पदस्थापना आदेश को रद्द करने की मांग की है और अगर यह नहीं किया गया तो सामूहिक इस्तीफा देने की चेतावनी दी है। पहले देखिए ये तस्वीरें- प्रिंसिपल ​के विरोध के बाद टीचर्स का वीडियो वायरल दरअसल, पीएमश्री स्कूल के महिला और पुरुष स्टाफ ने 5 फरवरी को स्कूल की प्रिंसिपल वंदना पांडेय के खिलाफ विरोध शुरू कर दिया था। कुछ महीने पहले सस्पेंड की गई प्रिंसिपल वंदना पांडेय को दोबारा बहाल कर उसी स्कूल में प्रिंसिपल बनाए जाने के आदेश का स्टाफ ने विरोध किया। इसके बाद टीचरों के रील बनाने का वीडियो सामने आया है। अब जानिए पूरा मामला पहला वीडियो गणतंत्र दिवस का है। इसमें स्कूल की कुछ शिक्षिकाएं एक कपल के साथ रील बनाती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो बैकग्राउंड में फिल्मी गाना चल रहा है- “दामाद जी अंगना में पधारें”। शिक्षिकाएं इस गाने पर रील बनाते हुए कपल की नजर उतारती भी दिखाई दे रही हैं। बताया जा रहा है कि स्कूल की एक शिक्षिका ने हाल ही में लव मैरिज की थी और वह अपने पति को स्टाफ से मिलवाने स्कूल लेकर आई थीं। इसी दौरान स्कूल में यह पूरा आयोजन किया गया। दूसरा वीडियो बसंत पंचमी का है। इस दिन स्कूल में सरस्वती पूजा का आयोजन किया गया था। पूजा के बाद कुछ शिक्षिकाओं ने मिलकर फैशन परेड जैसी गतिविधि की, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। प्रिंसिपल के खिलाफ टीचरों ने मोर्चा खोला पीएमश्री स्कूल में पोस्टेड 28 शिक्षक और 40 से ज्यादा छात्र प्रिंसिपल वंदना पांडेय के खिलाफ कलेक्ट्रेट पहुंचे और हंगामा किया। शिक्षकों ने जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) को ज्ञापन सौंपते हुए इस आदेश को रद्द करने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि अगर आदेश वापस नहीं लिया गया तो वे सामूहिक इस्तीफा भी दे सकते हैं। अब जानिए शिकायत का रील से कनेक्शन पीएमश्री स्कूल की टीचरों ने कहा कि वे हमेशा अपने शिक्षकीय काम को पहले प्राथमिकता देती हैं। वायरल वीडियो स्कूल के काम के बाद खाली समय में बनाया गया है। टीचरों का कहना है कि शिकायत के बाद प्रिंसिपल इस वीडियो को वायरल करवा रही हैं। पीएमश्री स्कूल के टीचर रघुनाथ साहू ने कहा, वंदना पांडेय गरियाबंद पीएमश्री स्कूल में प्रिंसिपल थीं। लापरवाही की वजह से शिक्षा सचिव ने उन्हें सस्पेंड कर दिया था। लेकिन बहाली के बाद वंदना पांडेय की फिर से इसी स्कूल में पोस्टिंग कर दी गई। डीईओ बोले- जांच के बाद करेंगे कार्रवाई गरियाबंद के जिला शिक्षा अधिकारी जगजीत सिंह धीर ने कहा, स्टाफ ने प्रिंसिपल के खिलाफ कई शिकायतें की हैं। छात्रों ने भी इनके खिलाफ शिकायत की है। इस पर जांच करके कार्रवाई की जाएगी। ………………………. शिक्षकों से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… होमवर्क नहीं करने पर स्टूडेंट को पेड़ से लटकाया…VIDEO:परिजनों का हंगामा, संचालक बोला-सिर्फ डराने के लिए सजा दी, टीचर रोते हुए बोली-गलती हो गई छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में एक प्राइवेट स्कूल में केजी-टू के छात्र (5 वर्ष) को होमवर्क न करने पर टीचर ने घंटों पेड़ से लटकाए रखा। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पेरेंट्स का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में परिजनों ने स्कूल के बाहर हंगामा कर दिया। वहीं, स्कूल संचालक सुभाष शिवहरे ने इस घटना को मामूली बताया। उनका कहना है कि बच्चा पढ़ाई में कमजोर था और उसे डराने के लिए ऐसा किया गया था ताकि वह पढ़ाई पर ध्यान दे। विवाद बढ़ने पर शिक्षा विभाग भी हरकत में आ गया। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *