भास्कर न्यूज | दारू उप निर्देशक पंचायती राज के निर्देशानुसार प्रखंडों में सभी पंचायतों में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस मनाया गया। दारू पंचायत भवन में मुखिया सुनील कुमार की अध्यक्षता में विशेष ग्रामसभा का आयोजन किया गया तथा पंचायत के विभिन्न योजनाओं और कार्यों पर परिचर्चा की। सभा में उपस्थित पंचायत सेवक, रोजगार सेवक, वार्ड सदस्यों और उपस्थित ग्रामीणों ने पंचायत की स्वच्छता की शपथ ली कहा कि घरों के सूखे या गीले कचरे को सड़क पर नहीं फेकेंगे। उसे अलग अलग डस्टबिन रखेंगे। वन टाइम यूज प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करेंगे ।उपस्थित सभी लोगों ने पंचायत भवन के परिसर की सफाई की। वहीं जिनगा पंचायत की मुखिया पिंकी देवी की अध्यक्षता में राजकीय मध्य विद्यालय महेशरा से बच्चों के संग प्रभात फेरी निकाली गई तथा ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूकता अभियान चलाया। जिसमे पंचायत के सभी वार्ड सदस्य बबिता देवी, सुरेश साव, संजू देवी, सुधीर सिंह, संदीप कुमार, नीरु देवी, सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।


