प्रतापगढ़ में आज दिगंबर जैन साध्वियों का आज भव्य मंगल प्रवेश हुआ। बैंड बाजों और ढोल नगाड़ों के साथ शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए जैन साध्वियों का कारवां जूना मंदिर पहुंचा। इस दौरान बड़ी संख्या में जैन धर्मावलंबी मौजूद रहे। मुनि सेवा समिति के रितेश अग्रवाल ने बताया कि दिगंबर जैन आचार्य सुनील सागर की शिष्या सुदृढ़मती एवं सुस्वरमती माता जी का आज अंबेडकर सर्किल से भव्य प्रवेश हुआ। बैंड बाजों और ढोल नगाड़ों के साथ शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए साध्वियां जूना मंदिर पहुंची। मार्ग में जैन धर्मावलम्बयों द्वारा जगह-जगह साध्वियों की अगवानी की गई और उनसे आशीर्वाद लिया गया। अग्रवाल ने बताया कि साध्वियों के सानिध्य में संगीतमय गुरु भक्ति, आरती,अभिषेक और प्रवचनों का आयोजन किया गया। साध्वियों का विहार सुहागपुरा की ओर होगा।


