दिग्विजय सिंह की आलोचना पर जयवर्धन का पोस्ट:सुना है आज समंदर को बड़ा गुमान आया है; राजनीति फिल्म के डायलॉग के साथ वीडियो पोस्ट किया

प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह द्वारा RSS के संगठन की तारीफ के बाद उनके बेटे और राघौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह की पहली बार प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर दिग्विजय सिंह का एक वीडियो शेयर कर लिखा – सुना है आज समंदर को बड़ा गुमान आया है। दरअसल, दिग्विजय सिंह ने 27 दिसंबर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पुरानी तस्वीर साझा करते हुए RSS और BJP के संगठनात्मक ढांचे की सराहना की थी। तस्वीर में नरेंद्र मोदी और लालकृष्ण आडवाणी दिखाई दे रहे हैं। अपने पोस्ट में दिग्विजय सिंह ने लिखा था- यह बहुत ही प्रभावशाली तस्वीर है। किस प्रकार RSS का जमीनी स्वयं सेवक और भाजपा का कार्यकर्ता नेताओं की चरणों में फर्श पर बैठकर प्रदेश का मुख्यमंत्री और देश का प्रधानमंत्री बना। यह संगठन की ताकत को दिखाता है। बेटे ने वीडियो पोस्ट किया – करारा जवाब मिलेगा दिग्विजय सिंह द्वारा की गई तारीफ के बाद पहली बार उनके बेटे जयवर्धन सिंह ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर लिखा – सुना है आज समंदर को बड़ा गुमान आया है, उधर ही ले चलो कश्ती जहां तूफान आया है। जयवर्धन सिंह द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो में दिग्विजय सिंह के वीडियो के पीछे राजनीति फिल्म के डायलॉग बोले जा रहे हैं। इसमें सुनाई दे रहा है कि “बौखला गए हैं, खलबली मच गई है। बदहवासी छाई है। सिंगल प्वाइंट एजेंडा है कि कैसे हमारी एकता तोड़े। बेबुनियाद आरोप, मनघड़ंत स्कैंडल्स और खुद खुद कर कीचड़ उछाल रहे हैं हम पर। मगर आसमान में थूकने वाले को शायद ये पता नहीं है कि पलट कर थूक उन्हीं के चेहरे पर गिरेगा। करारा जवाब मिलेगा…।”
दिग्विजय सिंह के पोस्ट के बाद पार्टी के भीतर उनकी आलोचना होने लगी। उधर, कांग्रेस स्थापना दिवस के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने दिग्विजय का नाम लिए बिना कहा- कांग्रेस ने कभी संविधान, धर्मनिरपेक्षता और गरीबों के अधिकारों से समझौता नहीं किया है। इसलिए हमारा संगठन अलग है। कांग्रेस को गोडसे वादी संगठन से सीखने की जरूरत नहीं: खड़गे
खड़गे ने यह भी कहा कि कांग्रेस ने कभी धर्म के नाम पर वोट नहीं मांगे और न ही मंदिर-मस्जिद के नाम पर नफरत फैलाई। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने दिग्विजय के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि कांग्रेस को गोडसे की विचारधारा से जुड़े संगठन से कुछ सीखने की जरूरत नहीं है। कांग्रेस सांसद मणिक्कम टैगोर ने कहा- RSS नफरत के आधार पर बना एक संगठन है और यह नफरत फैलाता है। नफरत से कुछ सीखने को नहीं मिलता। क्या आप अल-कायदा से कुछ सीख सकते हैं? अल-कायदा नफरत फैलाने वाला संगठन है। उस संगठन से क्या सीखा जा सकता है? दिग्विजय की सफाई- RSS-मोदी की नीतियों का घोर विरोधी हूं इधर, विवाद बढ़ने के बाद दिग्विजय सिंह ने अपनी सफाई में कहा कि उन्होंने सिर्फ संगठन की तारीफ की थी। उन्होंने कहा- मैं संगठन का समर्थन करता हूं। मैं RSS, PM मोदी और उनकी नीतियों के खिलाफ हूं ANI से बातचीत में दिग्विजय सिंह ने कहा- विचारधारा को लेकर कोई मतभेद नहीं है। हम सभी कांग्रेस में एकजुट हैं। नेहरू-गांधी परिवार ऐसा परिवार है, जिसमें दो लोगों ने शहादत दी है। भाजपा नेहरू-गांधी परिवार के भीतर मतभेद पैदा करने की कोशिश कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *