दिग्विजय सिंह ने किया मनरेगा का नाम बदलने का विरोध:बोले- योजना में गरीबों और मजदूरों का ध्यान नहीं रखा, सीहोर में पदयात्रा का दूसरा दिन

राज्यसभा सांसद और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह लगातार दूसरे दिन सीहोर जिले के दौरे पर रहे। इच्छावर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खेरी पहुंचे दिग्विजय सिंह ने मनरेगा श्रमिकों से संवाद किया और केंद्र सरकार के नए कानून को लेकर कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधा। मनरेगा श्रमिकों से संवाद, कानून पर उठाए सवाल ग्राम खेरी में दिग्विजय सिंह ने मनरेगा मजदूरों से काफी देर तक बातचीत की। संवाद के दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा मजदूर और किसानों की लड़ाई लड़ती रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि देश के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जो नया कानून बनाया है, उसमें गरीबों और मजदूरों का ध्यान नहीं रखा गया है। कांग्रेस मजदूरों के साथ खड़ी रहेगी: दिग्विजय दिग्विजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस की यह मुहिम आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि नए कानून के तहत ज्यादा से ज्यादा काम मिल सके, इसके लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे और मजदूरों की आवाज को मजबूती से उठाया जाएगा। घर-घर जाकर सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं खेरी गांव में रात्रि विश्राम के बाद सोमवार सुबह दिग्विजय सिंह पैदल गांव की गलियों में निकले। उन्होंने घर-घर जाकर ग्रामीणों से बातचीत की। ग्रामीणों ने पानी, सड़क, जलभराव, शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं और रोजगार से जुड़ी समस्याएं उनके सामने रखीं। यह दौरा कांग्रेस के जमीनी स्तर पर संपर्क और संगठन को मजबूत करने की पहल के तौर पर देखा जा रहा है। इससे संबंधित यह खबर भी पढ़ें दिग्विजय सिंह की सीहोर में आज से पदयात्रा:मनरेगा का नाम बदलने का विरोध पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह मनरेगा का नाम बदलने के विराेध में सड़कों पर उतरेंगे। वे सोमवार को सीहाेर जिले से पदयात्रा शुरू करेंगे। दिग्विजय सिंह ने ऐलान किया है कि यात्रा सीहोर की किसी ग्राम पंचायत से शुरू होगी। दरअसल, केंद्र सरकार ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) का नाम बदलकर ‘विकसित भारत गारंटी रोजगार आजीविका मिशन ग्रामीण’ (VB-G-RAM-G) करने जा रही है। पूरी खबर पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *