दिग्विजय स्टेडियम में ऑल इंडिया हॉकी प्रतियोगिता कराने की मांग

भास्कर न्यूज | राजनांदगांव जिला हॉकी संघ एवं अखिल भारतीय हॉकी स्पर्धा के आयोजन से जुड़े सदस्यों ने कलेक्टर संजय अग्रवाल से इस बार हॉकी ऑल इंडिया हॉकी स्पर्धा दिग्विजय स्टेडियम में कराने मांग की है। अंतर राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में टर्फ खराब होने के कारण वहां इस साल यह स्पर्धा नहीं कराई जा सकती। कलेक्टर से मुलाकात कर देश की प्रसिद्ध और सबसे पुरानी हॉकी स्पर्धा महंत राजा सर्वेश्वर दास स्मृति अखिल भारतीय हॉकी स्पर्धा के आयोजन संबंधी चर्चा की। पहले यह स्पर्धा दिग्विजय स्टेडियम में खेली जाती थी। इस आयोजन से जुड़े सदस्यों ने बताया देश के अन्य जगहों में आज भी ग्रास और चट (क्ले कोर्ट) मैदान में हॉकी स्पर्धा कराई जाती है। इस वर्ष भी दिग्विजय स्टेडियम में स्पर्धा करा कर इसे जारी रखने पर चर्चा की गई। चर्चा चर्चा के दौरान छत्तीसगढ़ एवं जिला हॉकी राजनांदगांव के अध्यक्ष फिरोज अंसारी, आयोजन से जुड़े रमेश डाकलिया, कुतबुद्दीन सोलंकी, प्रकाश सांखला, अजय झा, प्रकाश शर्मा, नीलम जैन, भूषण साव, गणेश प्रसाद शर्मा गन्नू, हॉकी कोच अनुराज श्रीवास्तव, कुमार स्वामी, महेंद्र ठाकुर, प्रिंस भाटिया, अरुण शुक्ला, योगेश दिवेदी, गुणवंत पटेल, अब्दुल क़ादिर, राजू रंगारी सहित अन्य मौजुद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *