दिदावली स्कूल की प्रिंसिपल के तबादले का विरोध:ग्रामीणों ने दी स्कूल पर ताला लगाने और रास्ता जाम करने की चेतावनी

डीग उपखंड स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल दिदावली की प्रिंसिपल निशा शर्मा के तबादले के विरोध में ग्रामीण सुबह से स्कूल में एकत्र हुए। विरोध की सूचना मिलते ही भाजपा नेता लखपत गुर्जर और शिक्षा विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने अधिकारियों को तबादला रुकवाने का ज्ञापन सौंपा। भाजपा नेता लखपत गुर्जर ने मौके पर ही गृहराज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम से फोन पर बात की। मंत्री ने शिक्षा मंत्री से चर्चा कर तबादला रुकवाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर ग्राम पंचायत दिदावली के सरपंच प्रतिनिधि संतराम सिंह, पूर्व सरपंच सुंदर सिंह और शिवचरण शिब्बा मौजूद रहे। एसडीएमसी सदस्य मंगतूराम गुर्जर, लटूर पहलवान, अजय सेन, बबली बैंसला, श्याम पहलवान और कल्लू बिलौदिया सहित अन्य ग्रामीण भी मौजूद रहे। ग्रामीणों ने अतिरिक्त मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी महेश और अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी हरवीर चाहर को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर दो दिन में तबादला निरस्त नहीं किया गया, तो गांव के मंदिर में पंचायत करके स्कूल पर ताला लगाएंगे और रास्ता जाम करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *