पीड़ित महिला निशा ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी दो साल पहले हुई थी और घरेलू विवाद के चलते उसका ससुराल पक्ष उससे रंजिश रखता था। आरोप है कि ससुराल पक्ष ने ही अपने साथियों के साथ मिलकर इस हमले को अंजाम दिया। हमलावर कार को क्षतिग्रस्त करने के बाद फरार हो गए और उसके साथ मौजूद सात महीने के बच्चे को भी जबरन अपने साथ ले गए। मौके पर मौजूद कुछ महिलाओं ने बीच-बचाव कर हमलावरों को रोकने की कोशिश की। लेकिन हमलावर कुछ ही देर में फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। थाना टिब्बा प्रभारी बलबीर सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो पुलिस के संज्ञान में आ चुका है और पीड़ित पक्ष की ओर से लिखित शिकायत भी प्राप्त हुई है। भास्कर न्यूज |लुधियाना थाना टिब्बा क्षेत्र अंतर्गत गोपाल नगर चौक (गोशाला रोड) के पास सोमवार को दिनदहाड़े बाइक सवार युवकों ने एक कार को घेरकर उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। कार में मौजूद महिला, उसकी भतीजी और सात महीने का बच्चा इस हमले से दहशत में आ गए। घटना का वीडियो भी समाने आया है। इसमें देखा गया कि एक बाइक पर सवार दो युवक हाथों में तलवारें लेकर कार पर हमला कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार पटियाला निवासी निशा अपनी भतीजी और उसके मासूम बेटे को लेने लुधियाना आई थी, जैसे ही उनकी कार गोपाल नगर चौक के पास पहुंची, पीछे से आए बाइक सवार युवकों ने रास्ता रोक लिया और कार के शीशे व दरवाजों पर लगातार वार शुरू कर दिए।


