दिनदहाड़े दुकानदार को चाकू दिखाकर 10 हजार रुपए लूटे

सागर| दिनदहाड़े बदमाश दुकान में घुसे और चाकू दिखाकर नगदी ले गए‌। वारदात मोतीनगर थाना क्षेत्र की है। लूट की इस वारदात में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मोतीनगर पुलिस ने लूट के एक आरोपी को घटना में प्रयुक्त स्कूटी के साथ गिरफ्तार किया है। मोतीनगर थाना प्रभारी जसवंत सिंह राजपूत ने बताया कि विवेकानंद वार्ड निवासी महिला ने अपने पति नीलेश साहू के साथ रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपने पति के साथ मीरा हॉस्पिटल के पास ऑनलाइन सामान की दुकान संचालित करती हैं। 5 दिसंबर को दोपहर 12:30 बजे यश सोनी, निशांत यादव, अजय पटैल और प्रशांत पटैल दुकान पर आए। बदमाशों ने चाकू दिखाकर धमकाया, जिससे घबराकर उनके पति दुकान के अंदर चले गए। इसी दौरान आरोपी यश सोनी काउंटर पर रखे 10 हजार रुपए लूटकर भाग गया। महिला ने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया तो वह धक्का देकर भाग निकला। रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ लूट का मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया। थाना प्रभारी राजपूत ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने विशेष टीम गठित की गई। मुखबिर सूचना तंत्र के आधार पर आरोपी निशांत यादव निवासी राजीवनगर वार्ड को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। आरोपी ने अपराध स्वीकार किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *