दिनदहाड़े बंद मकान से जेवर-नकद चोरी, केस

बैकुंठपुर | खुटहनपारा क्षेत्र में रविवार को दिनदहाड़े एक बंद मकान में चोरी हो गई। निजी स्कूल के शिक्षक पुष्पेंद्र कुमार पटेल अपने परिवार के साथ सुबह 11 बजे ग्राम सोनारी गए थे। वे खुटहनपारा में किराए के मकान में रहते हैं। रात करीब 9.30 बजे लौटे तो देखा कि घर का ताला टूटा नहीं था, लेकिन अंदर अलमारी खुली थी। कपड़े बिखरे पड़े थे। लॉकर का दरवाजा भी खुला मिला। जांच करने पर पता चला कि अलमारी से 2 सोने के लॉकेट, 3 चांदी की बिछिया, 2 चांदी की पायल, एक बड़ा पर्स और 4 हजार रुपए नकद गायब थे। चोरी गए सामान की कीमत करीब 10 हजार रुपए बताई गई है। आसपास पूछताछ की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पुष्पेंद्र ने सिटी कोतवाली में चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *