झुमरी तिलैया| जिले में एकबार फिर पछुआ हवा के कारण न्यूनतम तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है। बुधवार को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री पहुंच गया। वहीं कनकनी बढ़ गई है। मंगलवार रात 9:30 बजे के बाद से ही पूरा जिला कोहरा की आगोाश में लिपटा रहा। स्थिति यह रही 5 मीटर कि दूरी भी ठीक से दिखाई नहीं पर रही थी। अहले सुबह तक यह स्थिति बनी रही सड़कों पर अंधेरा पसरा नज़र आ रहा था। लोग दो पहिया और चार पहिया वाहन मे लाइट जला कर चल रहे थे। इधर ठंड से बचाव के लिए लोग गर्म वस्त्र के साथ साथ अलाव जला कर राहत पाने मे लगे रहे। ठंड कि वजह से चाय और कॉफी कि डिमांड बढ़ गई है। इधर 24 दिसंबर के बाद बड़ा दिन कि छुट्टी और सरकार के द्वारा ठंड को देखते हुए 13 जनवरी तक वर्ग 8 तक कक्षाओं को बंद कर दिया गया था । भास्कर न्यूज | चतरा सड़क सुरक्षा माह के तहत शहर में आयोजित तीन दिवसीय बैडमिंटन टूर्नामेंट बुधवार को संपन्न हो गया। टूर्नामेंट का फाइनल मैच रौनक गुप्ता -विवेक कुमार और दूसरी टीम समीर कुमार – तालिब की जोड़ी की बीच खेला गया। इस मौके पर जिला परिवहन पदाधिकारी इंद्र कुमार उपस्थिति थे । बैडमिंटन टूर्नामेंट का फाइनल मैच इंडोर स्टेडियम में खेला गया। खेल की शुरुआत डीटीओ इंद्र कुमार ने द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। फाइनल मे 2 टीम पहला टीम रौनक गुप्ता-विवेक कुमार और दूसरी टीम समीर कुमार- तालिब के बीच खेला गया। यह मैच 3 इनिंग मैच हुवा। इसमें समीर और तालिब की जोड़ी विजय हुए। प्रथम और द्वितीय दोनों टीम को डीटीओ इंद्र कुमार ने ट्रॉफी और हेलमेट देकर पुरस्कृत किया । इस अवसर पर परिवहन विभाग के मैनेजर अमित कंसल उपस्थित थे। डीटीओ ने बताया कि इस माह के एक जनवरी से सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है। इस दौरान विभिन्न खेलों का प्रतियोगिता आयोजित कर लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरुक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम अगले 31 जनवरी तक चलेगा। भास्कर न्यूज | चतरा झारखंड राज्य चतुर्थवर्गीय कर्मचारी संघ जिला शाखा चतरा की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता अमित कुमार सिंह ने की। बैठक में चतुर्थवर्गीय सरकारी कर्मचारियों को वरीयता एवं शैक्षणिक योग्यता के आधार पर पद प्रोन्नति (तृतीय वर्ग) पर चर्चा हुई। बैठक में अपनी मांगों को लेकर झारखंड विधानसभा अध्यक्ष व स्थानीय सांसद को मांग पत्र सौंपने का निर्णय लिया गया। बैठक के बाद कर्मचारी संघ का एक प्रतिनिधि मंडल सांसद से मिलकर ज्ञापन सौंपा। जबकि विधानसभा अध्यक्ष को ज्ञापन की एक प्रति भेजा गया। विधानसभा अध्यक्ष व सांसद को दिए ज्ञापन में कर्मचारियों ने बताया है कि कार्मिक प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग झारखंड सरकार के अधिसूचना संख्या 1749 के कंडिका 4 (क) एवं अधिसूचना संख्या-10536 के कारण झारखंड राज्य गठन के 24 वर्ष बीत जाने के बाद भी चतुर्थवर्गीय वैसे कर्मी जो तृतीय वर्ग में प्रोन्नति की अहर्ता रखते है, उनकी प्रोन्नति लंबित है। कर्मचारी संघ ने विधानसभा अध्यक्ष से चतुर्थवर्गीय कर्मियों के हित में सहानुभूति पूर्वक विचार करते हुए उपरोक्त अधिसूचना व नियमावली को विलोपित या संशोधित करने की मांग किया है। ताकि चतुर्थवर्गीय कर्मियों के वर्षों से लंबित प्रोन्नति का मार्ग प्रशस्त हो सके। बैठक में संघ के अध्यक्ष राहुल कुमार, सचिव अमित कुमार सिंह, उपाध्यक्ष निर्मल राणा, कोषाध्यक्ष जितेंद्र कुमार, दयानंद पांडेय, गौतम नारायण, संजय कुमार साव, शैलेश कुमार सहित अन्य कई उपस्थित थे। भास्कर न्यूज | चतरा उत्तर भारत में बर्फबारी का असर चतरा में भी पड़ा है। इसके कारण बुधवार को दिन भर जिला कोहरे की धुंध में लिपटा रहा। सुबह में कोहरे के बीच पानी की झीसी की तरह हल्की – हल्की ओस भी गिरती रही, इससे सड़क भींग गया। पेड़ों के पत्ते से पानी टपकने लगा। यह स्थिति सुबह 10:00 बजे तक रही। कोहरे से विजिबिलिटी भी घट गई। 15 फीट की दूरी पर दिखाई नहीं पड़ रहा था।इसके कारण चालकों को दिन में भी हेड लाईट जलाकर अपने वाहनों का परिचालन करना पड़ा। कोहरे के बीच कनकनी वाली हवा चलती रही। इससे जिले के न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस गिरावट दर्ज की गई है। आज न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि यहां न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस था। तापमान में गिरावट के साथ ही ठंड में इजाफा हुआ है । इससे लोगों का जीना मुहाल हो गया है। ठंड के कारण लोग घरों में दुबकने को विवश रहे। इसका सबसे अधिक असर गरीब, मजदूर पर पड़ा है। इनके रोजगार पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है। जिससे इनका व इनके परिवार का जीना दूभर हो गया है। ठंढ में रोजगार के अभाव में इनके घरों में चूल्हा-चौकी पर भी आफत आन पड़ी है।


