अमृतसर | बुधवार को शहर का तापमान 1 डिग्री बढ़कर 45.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य तापमान से 6.2 ज्यादा रहा। वहीं न्यूनतम तापमान भी 28.8 से बढ़कर बुधवार को 30.1 दर्ज किया गया। वहीं कई लोगों ने गर्मी से ठंडक पाने के लिए सब-मर्सिबल पंप की मोटरों और ट्यूबवेल में पानी को सहारा लिया। मौसम विभाग की माने तो अभी कल और परसों का दिन भी गर्म रहने वाला है। 14 जून से तापमान में 2 से तीन डिग्री की कमी आ सकती है। 16 जून के बाद आगे फिर मौसम ज्यादा गर्म हो सकता है। फोटो| सुनील कुमार


