दिन दहाड़े ज्वेलर्स के आभूषण चोरी:सीसीटीवी में कैद वारदात, 40 ग्राम कान की चैन जेब में डालकर फरार बदमाश

शहर के क्रोकरी मार्केट में उत्सव ज्वेलर्स की दुकान में दिन दहाड़े चोरी की वारदात हुई। इस संबंध में पीड़ित शीतल जैन ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रार्थी ने बताया कि रोजाना की तरह दुकान पर था तब दिन में दो अज्ञात बदमाश ग्राहक बनकर आए। उन्होंने सोने की चेन पेंडल सहित दिखने का बोला। अन्य वेरायटी की चैने दिखाने के लिए दूसरे ड्रॉवर की तरफ मुड़ा तो बदमाशों ने वापस आने का कहकर पास में ही पड़े प्लास्टिक के डिब्बे से कान की चैन का पैकेट जिसमें करीब 07 सोने की कान चैन करीब 40 ग्राम वजनी थी उसे चुरा लिया। प्रार्थी ने बताया कि कान की चैन का पैकेट जो चुराकर ले गए इसका पता तब चला जब बदमाश चले गए और आभूषणों के डिब्बों को वापस ड्रॉवर में डाल रहा था। शक होने पर डिब्बे का वजन किया तो चोरी का पता चला। दुकान के बहार इधर उधर काफी तलाश की और आस पडौस में भी जानकारी जुटाने की काफी कोशिश की लेकिन बदमाशों का कोई पता नहीं चला। बाद में दुकान पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज देखे तो उसमें साफ तौर पर चेन का पैकेट चुराकर जेब में डालते हुए बदमाश दिखाई दे रहा है। प्रार्थी ने आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *