दिन में ठंड से राहत, रात में लौटी धुंध

लुधियाना| जिले में अभी बारिश के आसार नहीं हैं, लेकिन 18 से 20 जनवरी तक बादल छाएंगे। जबकि लगातार घना कोहरा छाएगा और शीत लहर जारी रहेगी। वीरवार को दिन के समय धूप निकलने पर थोड़ी राहत तो रही, लेकिन शीत लहर चलने से तापमान 14 डिग्री तक ही बढ़ पाया। वहीं, न्यूनतम पारा 5.2 डिग्री दर्ज हुआ। पिछले तीन दिनों से लगातार रात 8 बजे के बाद घना कोहरा छा रहा है, ऐसा ही वीरवार की रात को भी दिखा। हालांकि देर रात होते-होते कोहरा छंटने लगता है। सुबह सूर्यउदय होते ही शहर एक बार फिर कोहरे और ठंडी हवा की गिरफ्त में आ जाता है। मौसम विभाग की मानें तो शनिवार से शीतलहर में कुछ राहत मिल सकती है, लेकिन कोहरे की मार अभी झेलनी पड़ेगी। दिन का पारा बढ़ेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *